डा जे पी लाल को केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड का कुलाधिपति बनाए जाने पर काशी के प्रबुद्ध समाज में हर्ष

डा जे पी लाल को केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड का कुलाधिपति बनाए जाने पर काशी के प्रबुद्ध समाज में हर्ष।

वाराणसी 17 सितंबर 23। काशी के भतसार गांव के रहने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ संचालक 1965 में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में प्रवेश के बाद 1977 में पीएचडी कर कृषि विज्ञान के कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिसर्च करने के बाद 1998 से 2013 तक जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग विभाग में विभिन्न पदों पर सेवा देते हुए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में कृषि विज्ञान संस्थान के डिस्टिविरद प्रोफेसर जयप्रकाश लाल को केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड का कुलाधिपति चान्सलर नियुक्त किये जाने पर काशी के प्रबुद्ध समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है प्रो. लाल के चान्सलर बनने की सूचना जैसे ही लोगों को प्राप्त हुई कि आज सुबह से ही उनके मां भागीरथी नगर सुन्दर पुर स्थित आवास पर प्रबुद्ध जनों का स्वागत करने का तांता लगा रहा और विशेष रूप से यह चर्चा रही कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रथम शिक्षाविद् है जो चान्सलर कुलाधिपति बने।आवास पर स्वागत करने वाले प्रबुद्ध जनों में सर्वश्री डा दिवाकर लाल श्रीवास्तव पन्ना लाल डा आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव प्रोफेसर शरद कुमारअजीत कुमार श्रीवास्तव निदेशक राव आई ए एस अरुणिचन्द्र सिन्हा बब्लू अनिल श्रीवास्तव अंकज आर्यन विजय प्रकाश लाल दीपक श्रीवास्तव शशिकान्त श्रीवास्तव डा कामिनी श्रीवास्तव ज्योति आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks