स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जो 30/10/2022 को अमांपुर से खरीदी गई , उसको चमत्कारिक रूप से 7 दिन पूर्व दिनांक 23/10/2022 को हुई लूट के मुकदमे में दाखिल

बेलगाम कोतवाल के कारनामे

कासगंज जनपद के कुलदीप सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

जिस व्यक्ति के नाम कभी भी कोई अपराधीके अभियुक्त पंजीकृत नहीं हुआ उसकी मोटरसाइकिल को जबरन उठाकर मुकदमे में दाखिल कर दिया

23/10/2022 को हुई लूट की घटना में 7 दिन बाद दिनांक 30/10/2022 को खरीदी गई मोटरसाइकिल दाखिल की, इस कार्यक्रम में शामिल थे नरेश सिंह

एक के बाद एक नए विवाद के जन्मदाता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागवाला नरेश सिंह का एक और विवादित कृत्य सामने आया है ।

कासगंज जिले के थाना अमांपुर क्षेत्र के रहने वाले कुलदीप सिंह उर्फ केडी ने आरोप लगाया है कि
एक मुकदमे में विवेचना करते हुए नरेश सिंह कासगंज जनपद के थाना अमापुर क्षेत्र अंतर्गत गांव शेरपुर पहुंचे , जहां अवनीश कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह की सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल को एक मुकदमे में जबरन प्रातः लगभग 4:00 बजे उठा कर ले गए , जबकि अवनीश पुत्र देवेंद्र सिंह का अब तक कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है , वह एक सीधा-साधा सामाजिक व्यक्ति है।

कुलदीप सिंह का कहना है कि
नरेश सिंह ने ऐसा क्यों किया यह तो वही बता सकते हैं , लेकिन इस प्रकार एक ऐसे व्यक्ति के यहां भारी पुलिस बल के साथ दबिश देना , जिसका किसी भी अपराध से कोई भी लेना देना ना हो , किसी भी दृष्टि से ठीक नहीं कहा जा सकता , ऐसे कृत्यों से व्यक्ति मान मर्दन होता है और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचती है।

उन्होंने बताया कि एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जो 30/10/2022 को अमांपुर से खरीदी गई , उसको चमत्कारिक रूप से 7 दिन पूर्व दिनांक 23/10/2022 को हुई लूट के मुकदमे में दाखिल कर दिया।

कुलदीप सिंह का कहना है कि उनके पास सारे साक्ष्य उपस्थित हैं और समय आने पर सक्षम अधिकारियों के समक्ष वह इस प्रकरण को रखकर न्याय की गुहार करेंगे , और अंतिम सांस तक न्याय के लिए लड़ाई करेंगे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks