धूमधाम से मनाया गया गणिनाथ जी का पूजन महोत्सव

धूमधाम से मनाया गया गणिनाथ जी का पूजन महोत्सव

देवघर-शनिवार को बैजनाथ गार्डन में बाबा गणिनाथ जी का पूजन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम सुबह में पूजा अर्चना की गई शिव प्रसाद गुप्ता एवं मीरा देवी जजमान बने एवं पंडित के द्वारा पूजा कराया गया।उसके बाद सभी भक्तों के बीच में प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया उसके पश्चात बच्चों का कार्यक्रम हुआ एवं टुनु खवारे टीम के द्वारा भजन की प्रस्तुति की गई भजन सुनकर सभी लोग मंत्र मुक्त हो गए उसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋषि बाबू के द्वारा प्रदेश के संरक्षक एवं जिला के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शाह एवं प्रदेश महामंत्री उत्तम कुमार गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया karib 500 व्यक्तियों का खाना पंडाल में किया गया बहुत सारे लोग बिहार एवं झारखंड से इस कार्यक्रम में शिरकत किया प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साह ने कहा कि बाबा गणिनाथ जी 1905 से हम लोग पूजा करते आ रहे हैं देवघर में उनका 43 जन्मोत्सव मनाया गया बाबा गणिनाथ एक महान तपस्वी एवं कुल देवता है हम लोग उनके आदर्शों पर चलने का शपथ लेते हैं एवं उनके आदर्शों पर चलकर हम समाज को एकत्रित करने का कार्य करेंगे पूरे देश में बाबा गणिनाथ जी का जयंती मनाया जाता है विदेश में भी बाबा गणिनाथ जी की जयंती मनाई जाता है इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋषि प्रसाद गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शाह प्रदेश महामंत्री उत्तम कुमार गुप्ता सचिव संजय शाह काशीनाथ शाह बद्रीनारायण शाह शशि कुमार सारण सत्यनारायण शाह विशाल सारण सुरेश विकास पप्पू गुप्ता दीपक गुप्ता संजय साह रोहिणी संजय गुप्ता शैलेश गुप्ता सचिन गुप्ता सुनील शाह मधुपुर से सोनू गुप्ता विशाल सारण करू साह राधे श्याम शाह सुमन गुप्ता महिला मोर्चा के नीतू देवी संगीता देवी बेबी देवी एवं सैकड़ो समाज के लोग उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks