
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिहं राघव द्वारा आज शनिवार को चेकिंग के दौरान धान मिल के पास गंजडुंडवारा रोड से एक अभियुक्त रत्नेश पुत्र प्रेमसिहं नगर सेन वाली गली पीपल अड्डा को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुऐ जेल भेजा जा रहा है !