मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य पर अभियंता दिवस मनाया

धनबाद (बोकारो)16सितम्बर । गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज़ टेक्निकल कैंपस इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, एप्लिकेशन एवं फैशन कालेज, बोकारो में श्री मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य पर अभियंता दिवस मनाया गया। जिसके तहत आज कालेज में दो दिवसीय (15 और 16 को) विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि एवं अतिथियों के स्वागत से हुआ। कालेज निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने अपने स्वागत वक्तव्य में बताया कि श्री विश्वेश्वरैया, भारत रत्न द्वारा भूषित हैं तथा उन्होंने उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों पर रोशनी डाली। संस्थान सचिव श्री सुरेंद्र पाल सिंह ने अभियंता दिवस पर, कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए, छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि ई. अभिनव शंकर, पी.आर.ओ., बी.एस.एल. ने अपने भाषण में तकनीकी ज्ञान के साथ सौफ्ट स्किल्स के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा सफल अभियंता वह है जो बना सकता है तथा अपनी बनायी वस्तु को बेच भी सकता है। आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक प्रो. श्वेता कुमारी ने कालेज की प्रगति का ब्योरा दिया। उद्घाटन सत्र के अंत में आई.आई.सी. समन्वयक प्रो. दयाशंकर दिवाकर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सत्र का अंत राष्ट्रगान से हुआ। तत्पश्चात द्वितीय सत्र में अतिथियों ने प्रदर्शनी का दौरा किया। जहां स्मोक डिटेक्टर, ई-कैंपस एप्लिकेशन, औटोमैटिक लिक्विड फिलिंग मशीन, गैस सेंसर, आदि 27 से अधिक प्रोजेक्ट/माडल ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ई-कैंपस एप्लिकेशन माडल के – अदिती शर्मा, अनुष्ठा कुमारी, अभिषेक सेन को मिला; द्वितीय पुरस्कार पी.एल.सी. आधारित लिक्विड फिलिंग सिस्टम के – बबलू कुमार गुप्ता और दीपक कुमार को मिला; तृतीय पुरस्कार ट्रेन एक्सिडेंट प्रिवेंशन प्रोजेक्ट के – अभिषेक घोषाल एवं टीम जीजीपीएस, चास; तथा चार सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गये। पुरस्कार में नकद राशि प्रदान की गयीं।

उद्घाटन सत्र का मंच-संचालन छात्रा स्नेहा रत्न और वैष्णवी राज ने किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ ए.पी. बर्णवाल ने किया। प्रतियोगिता ज्यूरी सदस्य डॉ. विकास घोषाल एवं डॉ राजेन्द्र प्रसाद वर्मा रहे। प्रो. सुमीत पांडे, प्रो. अपूर्वा सिन्हा, प्रो. तेज बहादुर, श्री अनिल सिंह, श्री गुरमेल सिंह व अन्य का विशेष योगदान रहा। संस्थान अध्यक्ष श्री तरसेम सिंह ने शुभकामनाएं व बधाई दी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks