विश्व योग गुरु का सम्मान।

आज चैतन्य योग सेवा संस्था के औरंगाबाद स्थित चैतन्य योग केंद्र पर पद्मश्री डॉक्टर एच आर नागेंद्र कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान बेंगलुरु वर्ल्डयोगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल व एस व्यासा आरोग्यधामा के सी.एम.ओ डॉक्टर अमित सिंह जी का आगमन हुआ वाराणसी के योग प्रेमियों में काफी उत्साह व उल्लास रहा संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया दीप प्रज्वलन व मंगलाचरण के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ संस्था के समस्त पदाधिकारियो द्वारा पूज्यनीय गुरु जी व डॉक्टर अमित सिंह का माल्यार्पण अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया कार्यक्रम में नृत्य कलात्मक योग आसन के प्रदर्शन व कथक नृत्य कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से सबको आश्चर्यचकित किया चैतन्य योग सेवा संस्था के अध्यक्ष कमलेश पटेल व संरक्षक वी.वी सुंदर शास्त्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन मिश्रा उपाध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र अरोड़ा व सचिव आशीष टंडन ने संस्था के निर्माण से लेकर अब तक की किए गए कार्यों के पीछे गुरु जी का आशीर्वाद बताया आज संस्था जो भी कार्य कर रही है ये सब गुरु जी की प्रेरणा से ही संभव हुआ है कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदर्शन करने वाले कलाकारों में शालू गुप्ता कनक गुप्ता हनी यादव निकिता रानी इशिता तृप्ति शुभी मानवी शिवांश देव स्वयं श्रेयांश सुजीत आदि मुख्य रहे डॉ अमित सिंह ने योग के द्वारा समाज में फैली हुई तरह-तरह की बुराइयों को दूर किया जा सकता है योग ही एक ऐसी विधा है जिसको अपना कर कोई भी व्यक्ति उपयोगी हो सकता है वह योग आज चिकित्सा के रूप में प्रचलित हो गया है आसन प्राणायाम का का योग चिकित्सा में विशेष महत्व है योग आज रोजगार भी दे रहा है योग के द्वारा विविध क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं पूज्यनीय गुरु जी ने योग के विभिन्न आयामों को विस्तार पूर्वक बताया योग ही मानव चेतना का मुख्य आधार है योग द्वारा ही व्यक्ति अपने आप को स्वस्थ रख सकता है आज योग के क्षेत्र में अभूतपूर्व संभावनाएं हैं आज का युवा योग की तरफ आकर्षित हो रहा है जिससे मानवीय मूल्यों का संवर्धन हो रहा है जैसे-जैसे हम योग की तरफ बढ़ते जा रहे हैं विश्व में हमारा सम्मान भी बढ़ता जा रहा है आज योगासन खेल बन गया हैं जिससे जुड़ कर नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति को जानने का मौका मिल रहा है सभी को आशीर्वाद दिया चैतन्य योग सेवा संस्था की औरंगाबाद शाखा के एक वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरु प्रसाद राजेंद्र प्रसाद अवधेश जायसवाल आशीष पांडे शोभित सागर गौरव सूर्या सिंह ईशा दत्ता मधु रिचा तेज सृष्टि,अपर्णा सरगम प्रेरणा अंजलि अर्चना सोनाली शैली सुरभि धर्मेंद्र कुशाग्र श्रेयांश देव वह संस्था के सभी कार्यकर्ता व सदस्य शामिल रहे योग के प्रति जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ती जा रही है वैसे वैसे हम स्वस्थ हैं समृद्ध होते जा रहे हैं ।
सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कमलेश पटेल पदम श्री डॉक्टर एच आर नागेंद्र डॉक्टर अमित सिंह के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।