रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी से चलवाते हैं थाना

बेलगाम कोतवाल के कारनामे

रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी से चलवाते हैं थाना

एटा,थाना कोतवाली बागवाला के प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार की बदमिजाजी के कई किस्से सब लोगों ने सुने हैं आज एक जनप्रतिनिधि ने उनकी बेहयाई का नया नमूना पेश किया है ।

ग्राम पंचायत पलड़ा के ग्राम प्रधान उर्वेश यादव ने बताया कि एक प्रकरण में जब उन्होंनेकोतवाल नरेश सिंह से बात की तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे ।

नरेश सिंह के कार्यकाल में एक रिटायर पुलिस कर्मचारी , जिसको थाने में कार्य करने का कोई अधिकार प्राप्त नहीं है वह पूरा थाना चल रहा है ।
इस रिटायर्ड कर्मचारियों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह फरियादियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था , किसके आशीर्वाद से कोतवाल एक रिटायर्ड कर्मचारियों से थाना चलवा रहे हैं ?

कोतवाली में दलाली करने वाले व्यक्तियों का आना-जाना लगा रहता है एवं उनके द्वारा थाने के कार्य संपादित होते हैं , यह आरोप भी प्रधान ने लगाए हैं ।

एक के बाद एक प्रभारी निरीक्षक बागवाला के विरुद्ध शिकायतें सामने आ रही हैं , अब देखना है पुलिस मुखिया इन सब घटनाओं पर क्या रुख अपनाते हैं ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks