सत्ता की हनक में कर बैठे नादानी , बने ₹ 25000 के ईनामी*
*लाठी लेकर पुलिस ढूंढ रही है कहां गए – मैं भी विधायक*

एटा,ऊपर फोटो में विधायक अलीगंज के पीछे दिख रहा व्यक्ति
पहनावे से तो सभ्य लग रहा है लेकिन इसके क्रियाकलाप और आचरण असभ्यता व गुंडई से भरे हुए हैं ।
सत्ता के नशे में चूर जीतू राठौर व गुलेश कुमार ने एसडीओ जैथरा के साथ गाली गलौज व अभद्रता की , एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और गुंडई करने वाले इन दोनों को इनकी औकात दिखाते हुए ₹ 25000 का इनाम घोषित कर दिया , फिलहाल दोनों पुलिस की पहुंच से दूर हैं ।
अपने फेसबुक प्रोफाइल पर मैं भी विधायक लिखने वाले ऐसे लोग , किसके दम पर यह लोग एसडीओ से अभर्द्रता कर बैठे ?
ऐसी असामाजिक छवि के लोगों को जब राजनैतिक संरक्षण मिल जाता है तो वह और भी अधिक उपद्रव करने लगते हैं ।
हो सकता है अभी यह समाचार विधायक अलीगंज के पास ना पहुंचा हो लेकिन उन्हें भी यदि अपनी छवि स्वच्छ रखनी है , तो इस तरह के उपद्रवी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी
अन्यथा , मैं भी विधायक लिखने वाले यह लोग विधायक की छवि को बट्टा लगाने से बाज नहीं आएंगे ।