सिद्धार्थ एजुकेशनल ट्रस्ट एवंम महिला अभ्युत्थान प्रकोष्ठ निरंजन संस्था की ओर से सिलाई मशीन का वितरण किया गया

वाराणसी सिद्धार्थ एजुकेशनल ट्रस्ट एवंम महिला अभ्युत्थान प्रकोष्ठ निरंजन संस्था की ओर से आज सुंदरपुर मेँ 10 सिलाई मशीन का वितरण किया गया ! संस्था 5 वर्षों से लगातार कार्य कर रही है गरीब बच्चों को सिलाई कढ़ाई बुनाई एवं ब्यूटी पार्लर कंप्यूटर पेंटिंग मेहंदी का कोर्स संस्था के सहयोग से निशुल्क सिखाया जाता है संस्था की अध्यक्ष सरोज देवी ने बताया कि विगत 5 वर्षों से वह निशुल्क गरीब बच्चों की सेवा कर रही है संस्था की सचिव सरस्वती मिश्रा ने बताया कि सरकार से किसी तरह की मदद हमारी संस्था को नहीं मिल रही है सरकार से आगरा है कि संस्था के तरफ ध्यान आकर्षित कर गरीब बच्चों की मदद की जाए आज विधवा गरीब सोनी सिंह और 9 लाभार्थी को संस्था की तरफ से सिलाई मशीन का वितरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से माया पाण्डेय सरोज देवी सरस्वती मिश्रा खुशबू प्रजापति सविता पटेल कुसुम देवी अर्चना प्रसाद सोनी ममता सुनीता पाल की गरिमामई उपस्थिति रहीं !