समय से विद्यालय नहीं पहुंचते अध्यापक अध्यापिका पढ़ाई चौपट

*चायल कौशांबी*।विकासखंड चायल क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर सुलेम में पढ़ने वाले छात्र प्रतिदिन विद्यालय में तो समय से पहुंच जाते हैं। लेकिन विद्यालय में तैनात अध्यापक अध्यापिका समय से विद्यालय नहीं पहुंचते हैं। छात्रों को विद्यालय परिसर में पहुंच कर अध्यापकों के आने का घंटो इंतजार करना पड़ता हैं। लेकिन अध्यापकों की समय से विद्यालय न पहुंचने का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्योंकि विद्यालय का समय 7.30 बजे का है लेकिन 8:40 बजने के बाद भी अध्यापक विद्यालय में नहीं पहुंचते हैं। विद्यालय के छात्रों ने बताया कि पड़ोस में दादी के पास विद्यालय की चाभी मैडम जी रख देती और दादी सुबह ताला खोल कर वो अपने घर चली जाती हैं। और कभी भी अध्यापक समय से विद्यालय नहीं आते हैं। जिसके चलते विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को घंटों अध्यापकों के आने का इंतजार करना पड़ता है।
*शिक्षा विभाग के ही अध्यापक लापरवाह*
जहां एक तरफ शिक्षा विभाग सरकार के निर्देश पर स्कूल चलो अभियान के तहत अभिभावकों को जागरूक करने के लिए रैलियां निकाल कर जागरुक करते थे। वहीं दूसरी तरफ शिक्षा विभाग के ही अध्यापक लापरवाह रवैया छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं जब समय से अध्यापक विद्यालय नहीं पहुंचेंगे तो वहां पर आने वाले छात्रों के शिक्षा के स्तर को कैसे सुधारा जाएगा यह अपने आप में बड़ा सवाल है। लगातार शिक्षा का स्तर लापरवाह शिक्षकों के चलते गिर रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks