
अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस
कासगंज,पटियाली,। ब्लॉक क्षेत्र के पांच प्राथमिक विद्यालयों का नोडल अधिकारी सीडीपीओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थिति मिलीं। सीडीपीओ ने अनुपस्थित कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी करने और जवाब नहीं दिए जाने पर विभागीय कार्रवाई होगी।
नोडल अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी पटियाली सतीश चंद्र ने बताया कि डीएम के निर्देश पर उन्होंने प्राथमिक विद्यालय ल्योडैइया, प्रा. वि. मझोला, कन्या प्रा. वि. मझोला, प्रा. वि. कंचनपुर और प्रा. वि. लालबादरा का औचक निरीक्षण किया। इसमें प्राथमिक विद्यालय ल्योडैइया में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इरम फातिमा के स्थान पर उनकी बहन अर्जुमन काम करती मिलीं। कन्या प्राथमिक विद्यालय मझोला पर अंजुल सिंह, प्रा. वि. लालबादरा पर रेनू, रूप रेखा, प्रा. वि. कंचनपुर पर कमलेश गैर हाजिर मिलीं। सीडीपीओ ने बताया कि इन सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे, यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो इन पर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।