एटा में चर्चा का विषय बना मुस्लिम लड़की और भाजपा नेता का प्रकरण और गरमा रहा है

एटा,दबंग भाजपा नेता के रसूख एवं सम्बन्धों के चलते नहीं दर्ज हो रही एफआईआर

पीड़ित युवती के लगाए वैश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप

एक और जहां अपराधी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति का खौफ बैठा हुआ है वहीं दूसरी ओर कुछ दबंग भाजपा नेता ऐसे भी हैं जो उनकी सोच को ही पलीता लगा रहे हैं ।

जनपद एटा में चर्चा का विषय बना मुस्लिम लड़की और भाजपा नेता का प्रकरण और गरमा रहा है ।

पीड़ित मुस्लिम युवती के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई , जिसमें आरोपी भाजपा नेता पर तमाम गंभीर आरोप लगाए गए हैं ।

युवती की मेडिकल जांच भी उसके साथ हुए अत्याचार की गवाही दे रही है बावजूद इसके थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शिकायत होने के उपरांत भी प्राथमिक की दर्ज नहीं की गई है ।

पीड़िता के भाई का कहना है कि उक्त भाजपा नेता के द्वारा प्रकरण में समझौता करने के लिए भारी दबाव बनाया जा रहा है एवं पीड़िता के अधिवक्ता पर भी समझौता कराने हेतु दबाव डाला जा रहा है।

दबंग भाजपा नेता के संबंध भी किसी से छुपे हुए नहीं हैं , प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से लेकर भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं तक उसकी पहुंच है एवं अपनी दबंगई के चलते तमाम भाजपा नेताओं का प्रिय बना हुआ है।

पीड़िता के भाई का कहना है कि पुलिस हमारी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है , पुलिस को हमारी एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करे अन्यथा की स्थिति में हम इस प्रकरण की शिकायत महिला आयोग एवं अल्पसंख्यक आयोग से भी करेंगे एवं न्याय पाने के लिए पीड़ित परिवार भूख हड़ताल पर बैठने की भी बात कर रहा है ।

अब देखना है कि पुलिस प्रशासन इस प्रकरण में क्या निर्णय लेता है प्रत्येक घटना पर हमारी पहली नजर बनी रहेगी ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks