एटा के 21 बच्चे लेंगे अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षा,

*एटा के 21 बच्चे लेंगे अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – प्रदेश में शुरू हुई अटल आवासीय विद्यालय योजना में सभी मंडलों में नए आवासीय विद्यालयों का संचालन हो रहा है। अटल आवासीय विद्यालय के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों, अनाथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार श्रमिक श्रेणी के परिवारों के बच्चों को भविष्य सुधारने का एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है।

शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा छह के लिए 40 छात्र-40 छात्राएं समेत 80 विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया गया है। परीक्षा परिणाम के आधार पर अलीगढ़ के 27, हाथरस के 16, एटा के 21 एवं कासगंज के 16 विद्यार्थियों को चयनित किया गया है। प्रवेश परीक्षा में 346 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसके लिए प्रत्येक जनपद में एक-एक परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। अटल आवासीय विद्यालय अलीगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ. रोहित सारस्वत, प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन संजेश कुमार, गुलाब सिंह, डॉ. तृप्ति, डॉ. सुमन लता, एमपी सिंह, खेल एमडी जिब्राइल समेत अन्य सहायक स्टाफ छात्र-छात्राओं को अध्यापन कार्य के साथ अन्य खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियां कराई जा रही हैं।
अनाथ-श्रमिक बच्चों को छह से 12 तक होगी शिक्षा

एटा। मंडल के अनाथ, पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को योजना में आच्छादित किया गया है। विद्यालय में कक्षा 06 से 12 तक की पढ़ाई कराई जाएगी। परिसर में विद्यालय के साथ लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग छात्रावास, खेल के मैदान की भी सुविधा है। बच्चों के शारीरिक, मानसिक विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद की प्रतियोगिताओं को भी सम्मिलित किया जाएगा। प्रवेशित छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ रहने एवं खाने, स्वच्छ पेयजल, खेलकूद एवं मनोरंजन से जुड़ी सभी प्रकार की सुविधाएं, स्कूल ड्रेस एवं पठन-पाठन की सामग्री भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks