भूपेन्द्र रायकवार को मिली पीएचडी की उपाधि

भूपेन्द्र रायकवार को मिली पीएचडी की उपाधि

नेहा श्रीवास झाॅंसी ..

झाॅंसी। इंडो ग्लोबल यूनिवर्सिटी हैदराबाद द्वारा जनसंचार एवं पत्रकारिता विषय पर हंसारी निवासी भूपेन्द्र रायकवार को पीएचडी उपाधि प्रदान की गई है। बीते शनिवार को गोवा के मडगांव में आयोजित हुए विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में यह उपाधि प्रदान की गई। समारोह के मुख्य अतिथि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिगंबर कामत, सदस्य यूजीसी प्रो. आरसी कोहाड़, सीईओ सिक्स सिग्मा डॉ प्रदीप भारद्वाज, इंडियन आर्मी के आर्टिलरी सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर राजीव चौहान, यूरो एशियन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. सेबेस्टियन मेंडेस, संगीत वैज्ञानिक डॉ पराबस्तु श्रीनिवासा गोपालन रहे। मालूम रहे कि भूपेंद्र कुमार रायकवार ने वर्ष 2015 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से एमफिल की परीक्षा पास की थी।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks