
घाड क्षेत्र में तेजी से फैल रहा वायरल बुखार का वायरस, डेंगू, चिकनगुनिया टाइफाइड ने पसारे पैर, स्वास्थ्य विभाग उदासीन
बिहारीगढ़ (समाचार)
जनपद सहारनपुर के कस्बा बिहारीगढ़ के आसपास के क्षेत्रो में इन दिनों डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, वायरल बुखार, अपने पैर पसार रहा है, घाड क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सैकड़ो बुखार के मरिज देखे जा सकते हैं। किसी गांव में तो परिवार के सभी सदस्य बुखार की चपेट में है जो प्राइवेट हॉस्पिटलों में अपना इलाज करा रहे हैं। प्राइवेट डॉक्टर से इलाज कराना बहुत महंगा साबित हो रहा है। कस्बा बिहारीगढ़ में डेंगू से पीड़ित लगभग 3 साल की मासूम बच्ची की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कुछ मरीजों की हालत तो नाजुक बनी हुई है जो प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिस कारण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष पनप रहा है। यदि पंचायत स्तर पर बात की जाए तो नालिया कुडे करकट के कारण बंद हो चुकी है। जिस कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं। किसी भी कीटनाशक दवाई का छिड़काव नहीं किया गया और डेंगू का प्रकोप गांवो में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते स्वास्थ्य विभाग नहीं जागा तो घाड क्षेत्र के प्रत्येक गांवो में भयानक हालात हो सकते हैं। और जो स्वास्थ्य विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाएगा कई बार तो बुखार के कारण गरीबो को जान गवानी पड़ जाती है। गरीब लोग आयुमान कार्ड के द्वारा कुछ हॉस्पिटलो में अपना इलाज करा रहे हैं लेकिन वहां पर भी इंटरनेट के कारण साइट बंद हो जाती है जिस कारण गरीब लोगों को इलाज के लिए मोटी रकम हॉस्पिटलों को देनी पड़ रही है।