
सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनांक 13/9/2023 को आपसी मतभेद के कारण टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया
वादी श्रीमती आरती पुत्री मुन्नालाल निवासी मोहल्ला आगरा रोड द्वारिकापुरी थाना कोतवाली नगर जिला एटा।
प्रतिवादी सुरजीत पुत्र फूल सिंह निवासी मोहल्ला पचपेड़ा थाना मारहरा जिला एटा।
दोनों परिवारों को आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए।आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती,काउंसलर सीमा मल्होत्रा,पुलिस स्टाफ कांस्टेबल गौरी पूजा मौजूद रहे।