
विपिन कुमार सक्सेना बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगंज के तहसील अध्यक्ष
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एटा के जिला अध्यक्ष सरवर हुसैन ने संगठन को गतिशील बनाने के लिए जनपद एटा की तहसील अलीगंज में विपिन कुमार सक्सेना को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है
आज दिनांक 31/07/2020 को विपिन कुमार सक्सेना के आवास पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद एटा की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष सरवर हुसैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ रामनरेश सिंह चौहान की उपस्थिति में सरवर हुसैन जिला अध्यक्ष एटा ने विपिन कुमार सक्सेना को अलीगंज तहसील इकाई का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया और पूर्व निर्देशों के क्रम में विपिन कुमार सक्सेना ने 3 दिन के अंदर अलीगंज तहसील इकाई के 8 पदाधिकारियों का गठन किया, उनके फार्म व सदस्यता शुल्क जमा की।
बैठक में मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ रामनरेश सिंह चौहान,जिला अध्यक्ष सरवर हुसैन, मंडल उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह सोलंकी , संतोष कश्यप,अनिरुद्ध प्रताप सिंह चौहान, शिवमंगल सिंह चौहान, एमपी सिंह चौहान, अशोक गुप्ता, अमरकांत मिश्रा, प्रभात पाठक, राधा कृष्ण मिश्रा, हिरदेश गुप्ता, अरविंद गोस्वामी, रणबीर गुप्ता, मुसर्रत अली, शैलेश कुमार, चंद्रपाल, रजनीश कुमार सिंह,सहित एक दर्जन पत्रकार उपस्थित रहे।