
एटा ! एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने आज बुधवार को अवागढ थाना पर पहुंचकर थाने का निरिक्षण करने के बाद वहां नवनिर्मित चिल्ड्रन पार्क का अपने कर कमलों से उदघाटन किया ! एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के साथ अलीगढ जोन के पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर व एसएसपी राजेश कुमार सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा , एस.पी. अपराध विनोद कुमार पान्डेय व सीओ जलेसर राघवेन्द्र सिहं राठौर सहित पुलिस के आला अधिकारी एवं भाजपा के नेतागंण उपस्थिति रहे ! पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एडीजी पुलिस लाइन में कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक एवं गोष्ठी भी करेंगी !