सहावर इलाके में महिला को कार में बिठा लूटा


कासगंज
सहावर थाना क्षेत्र के गांव अमिरसा की रहने वाली एक महिला से मंगलवार की सुबह कार सवार लुटेरे ने उससे जेवरात लूट लिए। इसके बाद भाग निकला। महिला ने इस पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। लुटेरों की तलाश के लिए प्रयास शुरू कर दिये गये। जगह-जगह सड़क किनारे के सीसीटीवी चेक किये गये हैं।

अनीता पत्नी राम प्रकाश निवासी अमिरसा ने पुलिस को बताया कि, सोमवार दोपहर को को वह अपनी बहन अर्चना के यहां मोहल्ला नई बस्ती सहावर आई हुई थी। रात को रुकने के बाद मंगलवार सुबह सहावर से अपने गांव जाने के लिए एटा रोड रेलवे फाटक के पास से टेंपो में बैठ रही थी। तभी एक स्विफ्ट डिजायर कार अमांपुर की ओर जाती हुई रुकी। कार ड्राइवर ने उनसे कहां जाने के लिए पूछा तो अनीता ने अपने गांव अमिरसा जाने के लिए बताया। ड्राइवर ने भी वहीं जाने की बात कही। बातों में लेकर भरोसा दिलाते हुए गाड़ी में बैठा लिया। महिला अनीता ने बताया कि, कुछ ही दूरी पर ड्राइवर और उसके अन्य साथियों ने उसका मोबाइल, एक सोने की चेन, एक अंगूठी और कानों के कुंडल यह सब उतरवा लिए और गाड़ी रोक कर अनीता को उतार दिया। वह लोग वहीं से गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला सहावर थाने पहुंची और अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। एक तहरीर दे दी। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks