1.40 लाख का निपुण एसेसमेंट टेस्ट आज



एटा, । निपुण भारत एसेसमेंट परीक्षा का आयोजन बुधवार और गुरुवार को जनपद के 1691 विद्यालयों में होगा। सोमवार को डीएम प्रेम रंजन कलक्ट्रेट में होने वाली बैठक में तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि 13 सितंबर को एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 1691 स्कूलों में होगी। 13 सितंबर को होने वाली परीक्षा में लगभग 60 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा सरल ऐप और ओएमआर शीट से दी जाएगी। इसके बारे में स्कूलों में छात्र-छात्राओं को अभ्यास कराया जा चुका है। बीएसए ने बताया कि 14 अगस्त को शेष 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं की निपुण असिसमेंट परीक्षा होगी। इसमें शेष लगभग 80 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि दो दिन में होने वाली परीक्षा के लिए जनपद में एक लाख 40 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बीएसए ने बताया कि परीक्षा के लिए 167 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दूसरी ओर स्कूल स्तर पर 1691 पर्यवेक्षक मौजूद रहे। ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से कराई जा सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks