काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के प्रथम चरण के अंतर्गत कवि सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ

12 सितंबर 2023 को जिला प्रशासन वाराणसी के तत्वावधान में असि घाट पर सुबह ए बनारस के मंच पर सायंकाल काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के प्रथम चरण के अंतर्गत कवि सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता हीरालाल मिश्र मधुकर जी ने किया। संयोजन अरविंद मिश्र जी का रहा, वरिष्ठ हास्यकवि बृजेश चंद्र पांडेय जी अपनी हास्य कविता से खूब हंसाया ,तथा गजल कवि धर्मेंद्र गुप्त साहिल और प्रसिद्ध कवियत्री प्रियंका सिंह जी ने शृंगार रस की एक से बढ़कर एक से कविता से श्रोताओं को आनंदित किया,अगली प्रस्तुति व्यंग कवि रुद्रनाथ त्रिपाठी जी ने आत्मविभोर किया। संचालन नागेश शांडिल्य जी ने किया ।
काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के द्वितीय चरण में डॉ विजय कपूर जी द्वारा गायन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।डॉ विजय कपूर जी आकाशवाणी के ए ग्रेड उपशास्त्रीय कलाकार हैं ।उन्होंने अपने गायन का प्रारंभ शिव भजन से किया जिसके बोल थे हे शंभू तुम्हारी इच्छा पर,अगली प्रस्तुति कबीर भजन से हुआ जिसके बोल थे मुखड़ा क्या देखे दर्पण में तथा जग में गुरु समान नहीं जाता अंतिम प्रस्तुति जिसके बोल थे सज धज के जिस दिन मौत की सहजादी आएगी न सोना काम आएगा न चांदी काम आयेगी।से श्रोताओं को आनंदित किया। तबले पर पंडित बलराम मिश्रा बाँसुरी पर सुधीर कुमार गौतम तथा साइड रिदम पर संजय कुमार श्रीवास्तव ने।कलाकारो को सम्मान करते हुए प्रमाणपत्र प्रदान किया डॉ रत्नेश वर्मा जी ने।संचालन किया सीमा केशरी ने।
विशेष सहयोग रहा सुबह ए बनारस आनंद कानन का एवं निर्देशन रहा क्षेत्रीय सांस्कृतिक अधिकारी वाराणसी डॉ सुभाष चंद्र यादव का समस्त आयोजन के समन्वय में मार्गदर्शन रहा डॉ रत्नेश वर्मा का । इस अवसर पर बड़ी संख्या में कलाप्रेमीयो की गरिमामयी उपस्थिति रही।