विश्व हिंदू महासंघ का कार्यक्रम हुआ संपन्न

एटा,उत्तर प्रदेश के जनपद एटा में आज विश्व हिंदू महासंघ का कार्यक्रम संपन्न हुआ , भारी बारिश एवं खराब मौसम के बीच भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी लाल प्रजापति , जनपद एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू भैया , भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप जैन , मारहरा विधायक वीरेंद्र वर्मा , विधान परिषद सदस्य आशीष यादव “आशू” एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अलीगढ़ के प्रतिनिधि प्रवीण राज , विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष हुतेंद्र जादौन मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
वक्ताओं ने अपने विचार रखे एवं सभा को संबोधित किया ।
प्रदेश अध्यक्ष भिखारी लाल प्रजापति ने बताया कि संत अवैद्यनाथ की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम सनातन संस्कृति के उत्थान हेतु आयोजित है , हिंदुओं को अपने गौरवशाली इतिहास को जानना चाहिए एवं उसे सीखना चाहिए ताकि भविष्य में कोई हिंदुओं के ऊपर प्रश्न चिन्ह ना खड़ा कर सके ।
विश्व हिंदू महासंघ के
जिला अध्यक्ष हुतेंद्र जादौन ने बताया कि मौसम खराब होने के बावजूद भारी बारिश के बीच भी भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे जो संगठन की लोकप्रियता का उदाहरण है।
प्रदेश पदाधिकारी सुश्री श्रीवास्तव कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को अपना डीएनए चेक करने की आवश्यकता है और अगर वह हिंदू धर्म से इतनी ही नफरत करते हैं तो अपना नाम स्वामी प्रसाद मौर्य बदलकर कोई दूसरा रख लें ।