दिनेश चंद्र त्यागी बनाएं गये भारतीय मीडिया फाउंडेशन प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल चंदौली  के जिला महासचिव

पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र त्यागी बनाएं गये भारतीय मीडिया फाउंडेशन प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल चंदौली  के जिला महासचिव*

प्रदेश कार्यालय लखनऊ—
भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश निकट मंत्री आवास स्थित लखनऊ राज्य कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय पार्षद एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार तीव्र गति में किया जा रहा है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राम केसरी जी के दिशा निर्देशन में संगठन के विभागीय प्रकोष्ठ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के कार्यकारिणी को गठित करने का अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के लिए राष्ट्रीय पार्षद एवं राज्य डिप्टी चेयरमैन राम जनम सिंह चौहान जी, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप चौबे जी, उत्तर प्रदेश यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष सुनील गुप्ता जी को मुख्य जिम्मेदारियां सौंपी गई है जिनका भरपूर सहयोग हमें प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवास करने वाले समस्त सम्मानित  राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक मीडिया अधिकारी संगठन को मजबूत करने के लिए  पूरी सक्रियता के साथ लगे हुए हैं।
इसी कड़ी में दिनेश चंद्र त्यागी को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल चंदौली का जिला महासचिव  नियुक्त किया गया है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप चौबे एवं चंदौली जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि  पूर्वी उत्तर प्रदेश में संगठन की मजबूती के लिए कार्यक्रम की रणनीति तैयार की गई है सभी जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष एवं जोन अध्यक्ष कार्य में लगे हुए  है।
अपने-अपने कार्यकारिणी में सदस्यों की नियुक्ति कर रहे हैं सर्वप्रथम उसकी सूची बायोडाटा के साथ प्रदेश अध्यक्ष महोदय को उपलब्ध कराया जा रहा है प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कार्यकारणी को सूची भेजी जाएगी और योग्यता के आधार पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन में नियुक्ति किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks