आम आदमी पार्टी काशी प्रांत की गांव गांव पांव पांव निकली पद यात्रा

आम आदमी पार्टी काशी प्रांत की गांव गांव पांव पांव निकली पद यात्रा।

वाराणसी आम आदमी पार्टी काशी प्रांत की ओर से गांव गांव पांव पांव पद यात्रा पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बसनी बाजार से कविरामपुर बड़ागांव होते हुए बसनी पोखरा के पास आकर सम्पन्न हुआ। इस पद पद का नेतृत्व अध्यक्ष काशी प्रांत जिला प्रभारी पवन कुमार तिवारी के नेतृत्व में निकाला गया। इस पद यात्रा के दौरान केंद्र सरकार को बेनकाब करते हुए सी ए जी द्वारा महाघोटाला की रिपोर्ट की पर्चियां भी बांटी गई। जिसमे द्वारका एक्सप्रेस वे महाघोटाला भारत माला प्रोजेक्ट घोटाला अयोध्या डेवलपमेंट घोटाला प्रधानमंत्री आयुष्मान घोटाला एन एच ए आई घोटाला एच ए एल घोटाला एवं पेंशन फंड में मोदी सरकार का महाघोटाला को दर्शाया गया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ई रमा शंकर सिंह पटेल ने किया और संचालन प्रो अखिलेश पांडेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैलाश पटेल सर्वेश यादव,गुलाब राठौर अरविंद पटेल मायाशंकर सिंह पटेल अमर सिंह पटेल नवीन सिंह भूपेंद्र प्रताप दिनेश यादव अमन भारतीय राहुल दिवेदी डा राम जी सिंह रोहित मौर्य प्रवेश वर्मा रवि मौर्य पियूष श्रीवास्तव प्रेम यादव डा दिल्ली दीवान मनोज दुबे मन्नू अली सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks