महापौर व नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से किया करसड़ा व रमना प्लाण्ट का निरीक्षण

मा0 महापौर व नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से किया करसड़ा व रमना प्लाण्ट का निरीक्षण

मा0 महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी, जिलाधिकारी श्री एस0 राजलिंगम् व नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से करसड़ा प्लाण्ट का निरीक्षण किया गया। मा0 महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी व जिलाधिकारी ने करसड़ा प्लाण्ट के ले-आउट के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी, जिस पर प्लाण्ट संचालन के प्रतिनिधि मे0 ग्रीनटेक इन्वायरो के प्रबंधक के द्वारा जानकारी दी गयी। इसके पश्चात लैबोरेटरी का निरीक्षण किया गया जिलाधिकारी द्वारा कूड़ा निस्तारण के सैम्पल की रिपोर्ट देखी गयी। मा0 महापौर जी द्वारा कूड़ा निस्तारण के पूर्व प्री सार्टिंग किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी, जिस पर प्रबंधक द्वारा बताया गया कि प्री सार्टिंग उॅचित प्रकार से अभी नही हो पा रहा है। निरीक्षण में पाया गया कि कूड़े का निस्तारण एम0एस0डबलू रुल्स 2016 के अनुसार नही हो रहा है, इस सम्बन्ध में मा0 महापौर जी ने नगर आयुक्त से चर्चा कर एन0टी0पी0सी0 को प्री सार्टिंग मशीन तत्काल लगाये जाने हेतु पत्र प्रेषित किये जाने हेतु कहा गया, जिससे कि प्री सार्टिंग मशीन तत्काल स्थापित कराकर एम0एस0डब्लू रुल्स 2016 का अनुपालन किया जा सके।
मा0 महापौर जी व नगर आयुक्त इसके पश्चात रमना प्लाण्ट का निरीक्षण करने पहुॅचे। सबसे पहले वेस्ट टू चारकोल प्लाण्ट का निरीक्षण किया गया, जहाॅ पर प्लाण्ट के बारे में जानकारी दी गयी। मा0 महापौर ने निर्देशित किया कि रामनगर सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में निकलने वाले कूड़े व एस0टी0पी0 के निस्तारण हेतु उस क्षेत्र में भूमि का चिन्हांकन किया जाय, जिससे कि आने वाले भविष्य में इस क्षेत्र में प्लाण्ट का निर्माण कराकर निकलने वाले कूड़े व एस0टी0पी0 समुचित प्रकार से निस्तारण हो सके। इसके बाद रमना में सी0एण्ड0डी0 वेस्ट प्लाण्ट का निरीक्षण किया गया, तथा निर्देशित किया गया कि कूड़े का निस्तारण एम0एस0डब्लू रुल्स 2016 के अनुसार किया जाय। निरीक्षण में पाया गया कि रमना प्लाण्ट पर हाइवे से जाने वाला मार्ग ठीक नही है, इस सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि लोक निर्माण विभाग और आर0ई0एस0 से पत्राचार कर मार्ग को ठीक कराया जाय। निरीक्षण के समय मा0 महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी के साथ नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह, अधिशासी अभियन्ता (वि0याॅ0) श्री अजय कुमार राम उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks