नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा-थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, थाना सकीट पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध व अपराधियों पर नियन्त्रण बनाये रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा थाना सकीट पर पंजीकृत मुअसं-184/2023 धारा 363,366,376डीए भा0द0वि0 व 5(जी)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त प्रेमपाल पुत्र चम्पाराम नि0 सदरपुर सरैया थाना सकीट एटा को आज दिनांक-11.09.2023 को आसपुर तिराहा थाना सकीट एटा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-

  1. प्रेमपाल पुत्र चम्पाराम नि0 सदरपुर सरैया थाना सकीट एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-

  1. थानाध्यक्ष श्री कृष्ण कान्त लोधी
  2. उ0नि0 श्री चन्द्रशेखर गौतम
  3. का0 आकाश सारन

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks