पति – पत्नी के बीच ‘लिपिस्टिक’ बनी युद्ध का मैदान मुकद्दमा पहुंचा परिवार परामर्श केंद्र

*पति – पत्नी के बीच ‘लिपिस्टिक’ बनी युद्ध का मैदान मुकद्दमा पहुंचा परिवार परामर्श केंद्र*

*पति को पत्नी पर हुआ शक – पत्नी देती रही सफाई, पुलिस तक पहुंचा मामला*
लखनऊ – जनपद आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पर पति—पत्नी के विवादों के अजीब मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन आज जो मामला सामने आया है वो इतना अजीब है कि हर कोई हैरान है, इस अजीब मामले में पति ने अपनी पत्नी पर शक जताया है। पति ने पत्नी से कहा कि तुमने रात को मेरे सामने लिपिस्टिक लगाई थी वो सुबह कैसे गायब हो गई,
पत्नी ने लाख सफाई दी लेकिन पति का शक दूर नहीं हुआ जिसके बाद यह मामला यहां आगरा के परिवार परामर्श केंद्र आ पहुंचा।

प्राप्त समाचार के अनुसार यह मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले एक पति—पत्नी के बीच का है। पति पत्नी दोनों ही फैक्ट्री में काम करते हैं, पति का आरोप है कि एक सप्ताह पहले पत्नी ने खाना बनाने से पहले लिपिस्टिक लगा ली थी। सुबह पति उठा तो लिपिस्टिक को पत्नी के होठों से गायब देखकर उसे शक हो गया।
पत्नी ने लाख सफाई दी लेकिन पति का शक दूर नहीं हुआ, दोनों आज पुलिस में शिकायत के बाद परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचे। जहां पर काउंसलर ने पति को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी, इसके बाद दोनों को अगली तारीख दे दी गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks