रिपोर्ट योगेश मुदगल
एटा,गांव के तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में मचा हड़कम्प।

मारहरा विकासखंड क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर के नगला के तालाब में आज सुबह ग्रामीणों को दिखाई दिया मगरमच्छ।
माचुआ रजबाह से 500 मीटर की दुरी पर स्थित तालाब में दिखा 5 से 6 फीट लम्बा मगरमच्छ।
बरसात के पानी के साथ रजबाह से तालाब में मगरमच्छ आने की जताई जा रही सम्भावना।
कृषि कार्य के लिये खेत आदि पर जाने में भी दहशत खा रहे ग्रामीण।
ग्रामीणों ने शीघ्र से शीघ्र पकड़ने की वन विभाग से की मांग
5 से 6 दिन पहले देखा गया है मगरमच्छ
लेकिन वन विभाग की अभी तक नहीं हुई कोई भी कार्रवाई