पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्राजील को जी20 की अध्यक्षता सौंपी, G20 समिट खत्म

पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्राजील को जी20 की अध्यक्षता सौंपी, G20 समिट खत्म
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा को जी20 की अध्यक्षता सौंप दी है। उन्होंने इसके लिए ब्राजील के राष्ट्रपति को बधाई भी दी। बता दें कि भारत को बीते साल इंडोनेशिया से जी20 की अध्यक्षता मिली थी। फिलहाल जी20 सम्मेलन का तीसरा सत्र चल रहा है। इस सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्रिप्टोकरेंसी को लेकर भी चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री ने कहा, आप सब जानते हैं कि नवंबर तक जी 20 अध्यक्षताकी जिम्मेदारी है। अभी ढाई महीने बाकी है। इन दो दिनों में आप सबने ने अनेक बातें यहां रखीं और सुझाव दिए। हमारी जिम्मेदारी है कि जो सुझाव आए हैं उनको एक बार फिर देखा जाए कि उनकी प्रगति में गति कैसे लाई जा सकती है। हमारा प्रस्ताव है कि नवंबर के अंत में जी20 का एक वर्चुअल सेशन और रखें. उस सेशन में समिट के दौरान तय विषयों की समीक्षा कर सकते हैं। इन सबकी डीटेल हमारी टीम आपके साथ शेयर करेगी। उम्मीद है कि आप सब इसके साथ जुड़ेंगे। इसी के साथ जी20 समापन की घोषणा करता हूं। स्वस्ति अस्तु विश्वस्व। संपूर्ण विश्व में आशा और शांति का संचार हो।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks