शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में समीक्षात्मक बैठक आयोजित

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में समीक्षात्मक बैठक आयोजित

देवघर
सिविल सर्जन देवघर डॉ रंजन सिन्हा के निदेशानुसार आज दिनांक 9/9/23 को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सीके शाही की अध्यक्षता में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर मे पीएसआई इंडिया के तत्वाधान मे टी सी आई समीक्षा सह कार्य योजना की बैठक आयोजित की गई। जिसमे देवघर जिले की शहरी प्राथमिक स्वास्थ केंद्रो मे दी जाने वाली सेवाओं मे पी एस आई के द्वारा किये जाने वाले सहयोग् पर विस्तृत चर्चा की गयी। डॉ सीके शाही के द्वारा निर्देश दिया गया की देवघर शहरी क्षेत्र अंतर्गत सभी योग्य दम्पति तक परिवार नियोजन की सेवा उपलब्ध कराई जाये तथा सभी स्वास्थ्य कर्मी लोगो को गुणवक्ता युक्त सेवा प्रदान करे।साथ ही नेत्रदान के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगो को प्रेरित किया जाये , स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही कार्यो का प्रचार प्रसार व्यापक रूप से की जाये। शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी के द्वारा चर्चा मे बताया गया की सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे स्टाफ की कमी होने के बावजूद हमें बेहतर स्वास्थ सेवा लोगो को प्रदान करनी है एवं सुनिश्चित दिन सेवा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उनके द्वारा PSI इंडिया के द्वारा प्रदान की जा रही सहयोग की सराहना की। PSI इंडिया के प्रबंधक कार्यक्रम इम्प्लीमेंटेशन देवराज चौधरी ने TCI इंडिया के द्वारा की जाने वाले कार्यो तथा आगामी योजनाओं के बारे मे और TCIU की कार्य प्रणाली के बारे मे विस्तार से बताया।जिला यक्षमा नियंत्रण कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम समन्वयक मृगेंद्र कुमार एवं संतोष कुमार के द्वारा TB निश्चय पोर्टल के विषय मे जानकारी साझा किया गया, जिन लोगो को दो सप्ताह से ज्यादा खासी हो उनकी बलगाम की जाँच मे सहिया सहयोग करे। इस बैठक मे डॉ पी के शर्मा, डॉ अंकित अनमोल , डॉ पुष्पा कुमारी , डॉ रेनू कुमारी सिन्हा , डॉ सुरभि, जिला कार्लेयक्खारम समन्वयक प्रवीन कुमार सिंह , सहायक आशीष झा , PSI इंडिया के पंकज कुमार, शहरी बी टी टी कासिम अंसारी आदि उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks