हिंदुत्व का जनजागरण कर रहा है विश्व हिन्दू परिषद्

एटा ! विश्व हिन्दू हिंदू परिषद् का स्थापना दिवस मिरहची में समपन्न हुआ जिसमे मुख्य वक्ता रहे राकेश त्यागी प्रांत सहमंत्री ने कहा कि समाज को एकत्रित कर धर्म जागरण के पवित्र कार्य के साथ सामाजिक समन्वय व समरसता के उद्देश्य को पूरा करने के संकल्प के साथ ही विश्व हिन्दू परिषद् अपने स्थापना दिवस को सनातन धर्म के समाज के बीच जाकर आयोजित कर रहा है।
वहीं सकीट में एक निजी स्थान पर भी राजेश चौहान जिला धर्म प्रसार के नेतृत्व में स्थापना दिवस का आयोजन रखा गया ! सुधाकर गुप्ता जिला कार्य अध्यक्ष ने सकीट में कार्यकर्ताओं से कहा सनातन धर्म के हिन्दू युवाओं को जगाएगा बजरंग दल , सनातन धर्म पर तमाम तरह के हमले और अभद्र बयानों को देखते हुए ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने हिंदू युवाओं में सनातन धर्म की खूबियां वैज्ञानिकता आज की चेतना जगाने की योजना के तहत ही बजरंग दल के नेतृत्व में दस अक्टूबर को शौर्य जागरण यात्रा जनपद में आ रही है। कार्यक्रम में
अरविंद सिंह चौहान प्रांत अध्यक्ष गौ रक्षा विभाग, मुकेश राठौर, राजेश्वर शास्त्री, मनोज सिंह, कर्मवीर, अमित कुमार आदि तथा सकीट प्रभात कुलश्रेष्ठ विभाग समरसता प्रमुख, गिरीश मुदगल,श्यामकांत, सुमित कुमार सुकांत सिंह आदि कार्यक्रमों में उपस्थित रहें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks