ग्राम पंचायत बरहन के गांव नगला बीरी के ग्रामीण परेशान, नही हो रही सुनवाई

जनपद आगरा के विकासखंड एत्मादपुर के गांव नगला बीरी में पानी की निकासी को दबंग लोगों द्वारा रोक दिया गया है, पानी की निकासी ना होने पर गलियों में हुआ भारी जलभराव, ग्रामीणों को हो रही कड़ी परेशानी, घरों में जा रहा पानी, पानी की निकासी ना होने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है,ग्रामीण परेशान हैं। कीचड़ भरे रास्ते से बच्चे और ग्रामीण निकलने को मजबूर हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे एव बुजुर्ग लोगों को भी इसी पानी से होकर जाना पड़ता है, ग्रामीणों ने इस संबंध में वर्तमान प्रधान वह उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही, शिकायत पर पहुंचा पुलिस बल की तैनाती पर पानी खोल दिया गया, पुलिस बल जाते ही दबंग लोगों ने पानी को फिर रोका, अधिकारी भी आंखें बंद किए हुए हैं। उच्च अधिकारियों का गांव की ओर नहीं है कोई ध्यान, उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की योजना स्वच्छ भारत स्वच्छ अभियान को लगाया जा रहा पलीता