विद्युत टीम पर हमला करने वाला आरोपी पकड़ा, जेल भेजा

*विद्युत टीम पर हमला करने वाला आरोपी पकड़ा, जेल भेजा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,सकीट, । विद्युत चोरी करते पकड़े जाने पर लोगों ने विद्युत टीम को बंधक बना लिया। आरोप लगाएं कि विद्युत टीम घर में अचानक घुस आई। इस दौरान महिलाएं घर में नहा रही थी। मामले में एक नामजद, 20 अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया है।

सकीट विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात जेई विवेक कुमार टीम के साथ शुक्रवार को मोहल्ला काजी में विद्युत चेकिंग कर रहे। इसी दौरान मोहम्मद सईद के परिसर को चेक किया। वाटर कूलर की केबिल चेक कर रहे। इसी दौरान आरोपी ने 20 अज्ञात लोगों को भी बुला लिया। टीम को बंधक बना लिया। टीम के साथ अभ्रदता करते हुए महिलाओं को आगे कर दिया। महिलाओं से छेड़खानी की बात कहते हुए वीडियो बनाने लगे। टीम पर हमला भी किया। मामले में सकीट पुलिस ने कार्रवाई की है। एक आरोपी मोहम्मद सईद को पुलिस ने पकड़ा है जिसे कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks