तीन घरों से दो लाख नकदी-जेवर चोरी, रिपोर्ट

*तीन घरों से दो लाख नकदी-जेवर चोरी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,जैथरा, । एक के बाद एक तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी, जेवर और सामान चोरी कर ले गए। जागने पर गृहस्वामी ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया। गृहस्वामी ने तीन चोरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शुक्रवार रात थाना जैथरा के गांव बघौली निवासी अरविंद के घर को चोरों ने निशाना बनाया। इनके घर में घुसकर चोर तीन मोबाइल, 20 हजार रूपये चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर रेखा देवी पत्नी वीरेन्द्र के घर में घुस गये। इनके घर में घुसकर चोर एक सोने का हार, जरूरी सामान, दस्तावेज चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर प्रवीन के घर में घुसे।

इनके घर में घुसकर चोर दो लाख रूपये, मोबाइल चुराकर भागने लगे। इसी दौरान प्रवीन जाग गए और चोर को पकड़ने का प्रयास किया। भागते समय चोर की शर्ट हाथ में आ गई। चोर भागने में सफल रहे। चोर जल्दबाजी में चप्पल भी छोड़ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस दौरान प्रवीन ने चोरों को पहचान लिया। गांव के ही विकास उर्फ भूरा, झम्मी निवासी बघौली, आकाश निवासी नगला टोडी जैथरा पर चोरी का आरोप लगाया है। जैथरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks