
नई दिल्ली,ज्योतिष समूह ग्रुप के तत्वावधान मे अक्षय एक्सीलेंस अवार्ड समारोह 03 सितंबर 2023 होटल रेडिसन व्लू पश्चिम विहार नई दिल्ली में आयोजित हुआ। जिसमे जनपद आगरा शहर की युवा एस्ट्रोलाॅजर न्यूमैरोलाॅजिस्ट एवं वास्तु की जानकार श्रीमती पूनम दीक्षित जी को प्रख्यात ज्योतिषी श्री अनिल वत्स जी एवं मानवेंद्र रावत जी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह स्त्री समाज ही नहीं वल्कि युवा व सामाजिक सेवा के लिए समर्पित समस्त समाज को एक सन्देश है।आत्मनिर्भरता एवं ज्ञान के रास्ते पर चलकर हम अपने समाज व देश को विकास के रास्ते पर अग्रसित कर नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। समारोह मे हमारे देश के प्रसिद्ध एवं प्रतिभाशाली ज्योतिषी ज्योतिष समाज के प्रमुख श्री सुरेश श्री माली जी, एच एस रावत जी, सुनीता वर्मन, उषा स्प्रा जी, वृजकुमार शेखरी जी, आदि जन उपस्थित थे। जिन्होने वास्तु की जानकार पूनम दीक्षित जी के सराहनीय कार्य की काफी प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।