सर्राफा न्यास की ओर से हुआ नंदोत्सव आयोजित किया गया भंडारा।

सर्राफा न्यास की ओर से हुआ नंदोत्सव आयोजित किया गया भंडारा।

श्री काशी सर्राफा अतिथि भवन न्यास की ओर से हुआ आयोजन।

वाराणसी 9सितम्बर। प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री काशी सर्राफा अतिथि भवन न्यास में स्थित भगवान श्री श्रीनाथ जी की भव्य मनोरथ श्रृंगार नंदोत्सव का आयोजन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।
नंदोत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण में 12 बजे से 4 बजे तक प्रभु श्रीनाथ जी का अलौकिक दर्शन एवं महाप्रसाद पाकर लोग भाव विभोर हुए। पूरा न्यास भवन परिसर जय श्री कृष्णा एवं राधे राधे के उद्दघोष से गुंजायमान होता रहा।
न्यास के मंत्री रवि सर्राफ एवं पदाधिकारियों के द्वारा प्रभु श्री नाथ जी की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से प्रद्युम्न अग्रवाल रघुनाथ जी सोनी रवि सर्राफ कमलेश चंद्र वर्मा संजय अग्रवाल बाबू भईया अनिल चंचल पवन कुमार मिश्रा पंकज सर्राफ गणेश लाल कसेरा मनु सोनी कमल कुमार सिंह किशोर कुमार सेठ अक्षय लाल अजय जैन महेन्द्र संजय कुमार सिंह अमन आदि लोग उपस्थित रहे।
रवि सर्राफ मंत्री
श्री काशी सर्राफा अतिथि भवन न्यास।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks