डीएम व एसपी द्वारा थाना ढोलना पर सुनी गई जन समस्याए निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

डीएम व एसपी द्वारा थाना ढोलना पर सुनी गई जन समस्याएे , निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
====================कासगंज ! आज शनिवार को जनपद के प्रत्येक थाने में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया ! इसी श्रखंला में कासगंज डीएम हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा थाना ढोलना पर उपस्थित रहकर लोगों की जनसमस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ! साथ ही राजस्व संबंधी प्रकरणों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द निस्तारण कराने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया, इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा ये भी स्पष्ट किया गया कि थाना व तहसील दिवस पर आने वाले प्रकरणों को कतई लंबित न रखा जाए, लोगों की शिकायतों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे तुरंत निस्तारित किया जाए तथा थाना दिवस में आए आवेदन पत्रों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर तय समयावधि में किया जाए। साथ ही निस्तारित की गई समस्या की जानकारी शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराई जाए,जरूरत पड़ने पर शिकायतकर्ता की मौके पर जाकर समस्या निपटाई जाए,थाना समाधान दिवस के अवसर थाना प्रभारी ढोलना व राजस्व विभाग की टीम आदि अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks