
एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बागवाला पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़, आर्म्स एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक शातिर चोर को चोरी किए हुए टेंपो तथा अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के आदेशों के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रान्त द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 08.09.2023 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मु0अ0सं0 182/23 धारा 147, 148, 149, 307, 411 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट व 8/20 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त रामू पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी ग्राम गोला सरजनपुर थाना बागवाला जिला एटा को विछिया तिराहा करतला रोड थाना बागवाला एटा से समय 22.20 बजे चोरी के टैम्पू तथा एक अवैध तमंचा 315 बोर व 02 कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 26/27.07.23 की रात्रि में करतला के जंगल में सिंचाई विभाग की खंडहर पड़ी इमारत के पास थाना बागवाला पुलिस तथा चोरों के मध्य हुई मुठभेड़ के बाद तीन शातिर चोर गिरफ्तार किए थे तथा तीन मौके का फायदा उठाकर भाग गए थे। जिसमें वह भी सम्मिलित था। टेंपो के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि उसने यह टेंपो करीब 2-3 माह पूर्व अपने साथियों के साथ मिलकर जनपद नोएडा से चोरी किया था। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 222/2023 धारा 3/25 ए एक्ट व 411 भादवि पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- रामू पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी ग्राम गोला सरजनपुर थाना बागवाला जिला एटा।
बरामदगी का विवरण-
- एक अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
- एक टैम्पू बिना नम्बर (चोरी किया हुआ)
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- प्रा0नि0 श्री नरेश सिंह
- उ0नि0 श्री भीम सिंह
- है0का0 पुष्पेन्द्र कुमार
- है0का0 अनिल कुमार
- का0 महेन्द्र सिंह