किशोरी से किया दुष्कर्म , रिपोर्ट दर्ज



एटा, । किशोरी को दिन-दहाड़े घर से आरोपी उठा ले गया और अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। तलाश के दौरान घर वालों को जानकारी हुई। पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा। पिता ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

थाना जैथरा के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार दोपहर को नाबालिग बेटी पानी भरने घेर में आई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी योगेश निवासी मरहला थाना जैथरा आया और नाबालिग बेटी को उठा ले गया। चीख न सके जिसे लेकर उसका मुंह बंद कर लिया और घर से उठाकर अपने घर में ले गया। आरोप है कि घर में ले जाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी को घर न पाकर घरवालों ने तलाश किया। गांव में कई जगह तलाश किया। बेटी का पता नहीं चला। घरवालों को शक हुआ और आरोपी के घर पहुंचे। घरवालों को आरोपी अपने घर से भाग गया। आरोपी बेटी को कमरे में बंद कर गया। आरोपी की मां ने कमरे की कुंडी खोली, जिसके बाद बेटी का पता चला। बेटी ने पूरी आपबीती बताई, जिसे सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। पिता बेटी को साथ लेकर थाना जैथरा पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएचओ फूल चन्द्र का कहना है कि मामले में पिता का आरोप है कि आरोपी ने बेटी के साथ गलत काम किया। आरोपी की तलाश में दविश दी जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए महिला जिला अस्पताल भेजा जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks