बेहतर पोषण को मोटा अनाज आंगनबाड़ी केन्द्र पर हो रहा प्रमोट


एटा, । शुक्रवार को एटा पहुंची प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप बेहतर पोषण के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मोटे अनाज को प्रमोट किया जा रहा है। सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को प्री-प्राईमरी स्कूल के रूप में संचालित किया जाए।

जनेश्वर मिश्र सभागार में राज्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं से कहा कि कुपोषण को समाप्त करना है। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिका अच्छा कार्य कर रही हैं। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से कहा वह केन्द्र पर आने वाले बच्चों को संस्कार दें। मोटे अनाज को भी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर प्रमोट किया जा रहा है। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पोषण वाटिका बनाकर बच्चों को अनुपूरक पोषाहार उपलब्ध कराने को प्रयास किए जा रहे हैं। अपरान्ह में लोनिवि गेस्ट हाउस पहुंची। जहां पर डीएम प्रेम रंजन सिंह, सीडीओ डॉ. एके बाजपेयी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र प्रांगण में लगे स्टॉल पर राज्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से जानकारी ली। उन्होंने पोषण माह, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशा, सहायिका, समूह महिलाओं से संवाद कर उनके कार्य के बारे में पूछताछ की। दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। अंत में कलक्ट्रेट सभागार में पोषण अभियान, कन्या सुमंगला योजना, सीएम बाल सेवा योजना की विस्तार से समीक्षा की। एक से 30 सितम्बर तक चल रहे पोषण अभियान को सफल बनाने को प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। बैठक में सीडीओ डा. एके बाजपेयी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, सीएमओ डा. यूके त्रिपाठी, एसडीएम सदर भावना, बीएसए दिनेश कुमार, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी यश कुमार वर्मा, प्रभारी डीपीओ संजय कुमार सिंह मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks