काम करते वक्त विद्युत पोल टूटा, युवक की मौत



एटा,अलीगंज, । काम करते समय अचानक विद्युत पोल टूट गया। पोल से नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस के अलावा विधायक, उनके पुत्र भी पहुंच गए और घरवालों को मदद का भरोसा दिया है।

थाना जसरथपुर के गांव जटौराभान में विद्युत संबंधी कार्य चल रहा है। थाना नयागांव के गांव गुनामई निवासी अंकित वर्मा (20) पुत्र जुगेन्द्र सिंह सहित कई लोग काम कर रहे थे। अंकित पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था। इसी दौरान विद्युत पोल टूट गया। पोल टूटने से अंकित नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को परिवारीजन स्वास्थ्य केन्द्र अलीगंज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर अलीगंज पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। विधायक सतपाल सिंह राठौर, उनके पुत्र जीतू राठौर भी पहुंच गए। घरवालों से बात करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। मृतक के भाई राहुल वर्मा ने बताया कि गांव जटौराभान में विद्युतीकरण चल रहा है। ठेकेदार एसएस यादव के देखरेख में भाई अंकित कार्य कर रहा था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks