वर्षो बाद नगर निगम ने सोनिया तालाब पर लिया कब्जा

वर्षो बाद नगर निगम ने सोनिया तालाब पर लिया कब्जा

सोनिया मार्ग पर स्थित सत्ताईस बिस्वा में बने तालाब पर कुछ अनाधिकृत लोगों के द्वारा विगत कई वर्षो से कब्जा किया गया था, जिसे आज नगर निगम ने कब्जा हटाते हुये बैेकेटिंग कराई गयी। सोनिया तालाब के सम्बन्ध में विगत दिनों मा0 महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त द्वारा समीक्षा की गयी थी तथा राजस्व विभाग को शीघ्र विभागीय कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग के द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की गई। वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी (राजस्व) व अपर नगर आयुक्त श्री सुमित कुमार के नेतृत्व में आज नगर निगम की टीम जिसमें नायब तहसीलदार एवं अतिक्रमण विभाग, प्रर्वतन दल तथा स्थानीय पुलिस के माध्यम से सोनिया तालाब की बैरेकेटिंग कराते हुये सोनिया तालाब को नगर निगम ने कब्जे में लिया गया। नगर निगम के लिये यह काफी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks