एल.पी.जी. सिलेंडर सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि को लेकर किया प्रेस नोट जारी

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बैठक कर एल.पी.जी. सिलेंडर सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि को लेकर किया प्रेस नोट जारी
एटा,कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जैसा कि आप अवगत हैं कि लूट भाजपा के डी.एन.ए. में मौजूद है और उनकी रिवर्स रॉबिनहुड हरकतें अमीरों को और अमीर और गरीबों को और गरीब बना रही है। क्या यहा बहुत आश्चर्य की बात नहीं है कि हमारे प्रिय प्रधानमंत्री, जिन्होंने एल.पी.जी. सिलेंडर सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि के कारण अपने लोगों और उनकी पीड़ा की कभी परवाह नहीं की, उन्हें अचानक उनके दर्द का एहसास हुआ और कीमत 200 /- रूपये कम कर दी। एल.पी.जी. सिलेंडर की कीमत 2014 से लगातार बढ़ी है और पिछले 7 वर्षों में दोगुनी हो गई है और 2020 से भाजपा सरकार सब्सीडी देना भी बंद कर दिया है। पिछले 2 दशकों में एल.पी.जी. सिलेंडर की मूल्य वृद्धि के रूझान पर बारीकी से नजर डालने से हर

मतदाता की आंखे खुल जायेंगी और कोई भी स्पष्ट रूप से समझ सकता है कि कीमतें केवल भाजपा शासन

के दौरान ही बेरहमी से बढ़ाई गई हैं। पिछले साढ़े नौ साल में मोदी सरकार ने रसोई गैस के दाम लगातार

बढ़ाकर 31.37 करोड़ लोगों को लूटा है। उन्होंने जनता की जेब पर रू. 8,33,640.76 करोड़ (आठ लाख तैतीस हजार छः सौ चालीस करोड़) से ज्यादा की लूट की है। सिर्फ हमारी उज्जवला बहनों से ही 2017 से अब तक मोदी जी ने रू. 68,702.76 करोड (अड़सठ हजार सात सौ दो करोड़ ) लूट लिये। इस सम्बन्ध में अ०भा० कांग्रेस कमेटी के परिपत्र सं0-Org 7/751 दिनांक 31 अगस्त, 2023 के क्रम में आपको अवगत कराना है कि एल.पी.जी. सिलेंडर की कीमतों में रू. 200/- की कटौती मतदाताओं को लुभाने और 5 चुनाव वाले राज्यों और उसके बाद के लोकसभा चुनावों में बढ़त हासिल करने के लिए भाजपा का यह एक और राजनीतिक स्टंट है।
इस अवसर पर सुभाष सागर एडवोकेट पूर्व सभासद,संजीव गुप्ता सेवा दल,देवेंद्र सिंह राजपूत एडवोकेट,मोहम्मद तसब्बूर जिला अध्यक्ष शोशल मीडिया,जीतेन्द्र राना सेवा दल ,रितिक गुप्ता सेवा दल,आविद अली शहर उपाध्यक्ष आदि।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks