अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं मीनू सक्सेना

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं मीनू सक्सेना

कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव की सहमति से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव ने प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना औऱ मंडल प्रभारी अलीगढ़ नवल कुलश्रेष्ठ की संस्तुति पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मीनू सक्सेना को सौपी है। इस दौरान मीनू सक्सेना ने कहा कि वो अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के गौरव एवं सम्मान में अभिवृद्धि करेंगी तथा पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ अपने पद एवं दायित्व के अनुसार जनपद में संचालित महासभा की गतिविधियों, कार्यक्रमों, आयोजनों के साथ ही महासभा के लक्ष्य, उद्देश्य, सिद्धांत एवं नीतियों का प्रचार प्रसार विस्तार गतिशीलता एवं सशक्तिकरण का कार्य करते हुए, स्वयं अपनी अपने महासभा की गरिमा बनाए रखूंगी। साथ ही
वह कायस्थ समाज के उत्थान में अपना तन मन धन से सहयोग करेंगी। उनके मनोनयन पर कायस्थ समाज के संरक्षक एड नारायण स्वरूप सक्सेना,राकेश सरन सक्सेना, शांतनु चौधरी, जिलाध्यक्ष केके सक्सेना, आरके सक्सेना, एड आदर्श सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, दीपक सक्सेना ,आदित्य सरन सक्सेना, नवीन सक्सेना, मुकेश सक्सेना, पंकज सक्सेना लेखपाल , रवी मोहन कुलश्रेष्ठ, प्रवेंद्र सक्सेना, संजीव राय सक्सेना, नवीन सक्सेना , नवल सक्सेना, विजय सक्सेना, अवधेश सक्सेना, अतुल सक्सेना, आलोक सक्सेना, धीरज जौहरी, शैलेंद्र मुबार, अभयप्रिय श्रीवास्तव, विजय सक्सेना,आशीष सक्सेना, अरविंद सक्सेना ने बधाई दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks