पत्रकार एवं समाजसेवी कमलाकांत सिंह गुड्डू के ऊपर हुआ जानलेवा हमला

भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम वाराणसी के जिला अध्यक्ष नागरिक पत्रकार एवं समाजसेवी कमलाकांत सिंह गुड्डू के ऊपर हुआ जानलेवा हमला।*
*फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की दी गई धमकी लंका थाने पर बैठाएं गए दिनभर मुचलका  पर छोड़ा गया*।
*वाराणसी नगर निगम के ऑटो स्टैंड ठेकेदार श्री रमाशंकर पांडेय के इशारे पर उनके सेवादार ईश्वर सिंह ने अपने कई साथियों का  गोल गिरोह बनाकर लंका पर  जिला अध्यक्ष कमलाकांत सिंह गुड्डू  को मारा*
*भारतीय मीडिया फाउंडेशन को फर्जी एवं तथाकथित संगठन कह कर दिया गाली*
*भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुबेर खान बागी को भी मिली जान से मारने एवं फर्जी मुकदमे में फंसाने और देख लेने की धमकी।*
*भारतीय मीडिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कोर कमेटी ने लिया निर्णय अनिश्चितकालीन  धरना की बनाई गई रणनीति*
*नगर निगम के ऑटो स्टैंड ठेकेदार रमाशंकर पांडेय एवं उनके सेवादारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ-साथ ठेका निरस्त करने की मांग को लेकर वाराणसी जिला मुख्यालय पर होगा विशाल प्रदर्शन*।

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन की ओर से वाराणसी, लखनऊ, नई दिल्ली, मुंबई न्यायालय में मानहानि का दावा किया जाएगा दाखिल*
*भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी प्रदेश अध्यक्षों एवं राज्य चेयरमैन को दिया निर्देश*।
*ठेकेदार रमाशंकर पांडेय एवं उनके सेवादारों का नार्को टेस्ट कराने एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की भारतीय मीडिया फाउंडेशन की प्रमुख मांग*

लखनऊ–भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के लखनऊ निकट मंत्री आवास स्थित राज्य कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय ने कहा कि वाराणसी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के विभागीय संगठन परिवहन फोरम के जिला अध्यक्ष एवं नागरिक पत्रकार तथा समाजसेवी कमलाकांत सिंह गुड्डू के ऊपर वाराणसी के लंका में नगर निगम के ऑटो स्टैंड एवं पार्किंग के ठेकेदार एवं उनके सेवादारों के द्वारा जानलेवा हमला एवं थाने में बैठाकर फर्जी मुकदमे में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी दिए जाने के प्रकरण को पूरी गंभीरता से लिया है।
उन्होंने कहा है कि परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुबेर खान बागी जी को भी जान से मारने एवं देख लेने की धमकी मिली है इसके संदर्भ में संगठन ने वाराणसी में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं न्यायालय में वाद दाखिल करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं प्रदेश कोर कमेटी की ओर से दिशा निर्देश जारी हो चुका है सभी प्रदेश अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी के मीडिया अधिकारियों, पदाधिकारी को सूचित किया गया है।
उन्होंने बताया है कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन एक रजिस्टर्ड संस्था है जिसको तथाकथित संगठन कह करके अपमानित किया गया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय संगठन है पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का शोषण एवं अपमान के खिलाफ प्रेस काउंसिल जो मानवाधिकार आयोग, केंद्रीय सतर्कता आयोग नई दिल्ली को भी प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks