एटा नगर में वीरांगना रानी अवंती बाई मेला कमेटी एवं सदर विधायक एटा विपिन वर्मा डेविड जी ने यादव महासभा की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया…..

एटा। आज दिन गुरुवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में यादव महासभा के द्वारा शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई । जिसमें अखिल भारतीय लोधी महासभा के द्वारा फर्रुखाबाद धर्मशाला पर कैंप लगाया गया जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विपिन वर्मा डेविड एवं सभापति एवं मेला कमेटी अध्यक्ष द्वारा प्रसाद वितरण कराया गया। वीरांगना अवंती बाई मेला कमेटी अध्यक्ष शिव स्वरूप शिवा प्रधान जी, महामंत्री महेश वर्मा जी, कोषाध्यक्ष प्रमोद लोधी, पवन कुमार जी , विनोद वर्मा फौजी, मनोहर जी , देवेंद्र जी , रमेश राजपूत शयोराई एवं राहुल वर्मा पत्रकार, अनिल जी , कप्तान जी, शेर सिंह जी, आदि लोग मौजूद रहे।