मुंगेर में डेंगू मरीजों की बढ़ रही है संख्या

मुंगेर में डेंगू मरीजों की बढ़ रही है संख्या।

बिहार मुंगेर

मुंगेर में एक सप्ताह से जिले में डेंगू के मरीजों में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिल रही है। सदर अस्पताल में महज 16 डेंगू मरीज इलाज के लिए पहुंचे हैं जिनमें डेंगू मरीज बेगूसराय, एक लखीसराय, दो गुजरात सहित कुल 5 डेंगू मैरिज अन्य जिले से संबंधित थे। उनका इलाज कर इसकी जानकारी संबंधित जिले को भेज दी गयी, ताकि सरकारी सूची में उनका नाम संबंधित जिले में शामिल किया जा सके और जिले का सरकारी आंकड़ा प्रभावित न हो।

इस प्रकार अगर देखा जाए तो जिले में 11 डेंगू के मरीज अब तक मिले हैं, जिनका सकुशल इलाज का डिस्चार्ज कर दिया गया है। डेंगू वार्ड में भर्ती मरिज शहर की विभिन्न इलाकों के हैं जिसमें शेरपुर निवासी 19 वर्षीय विशाल कुमार, दिलावरपुर निवासी 14 वर्षीय मो.कैफ, पाटन निवासी 50 वर्षीय जयमंती देवी, मनिया चौराहा निवासी 27 वर्षीय राहुल कुमार, घोरघाट निवासी 16 वर्षीय शेरू आजम, परुस्तमपुर असरगंज निवासी शोभा कुमारी और शिवनगर निवासी 27 वर्षीय दुर्गा देवी शामिल थे। बुधवार को एक मरीज का सदर अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड में इलाज चल रहा है।

इमरजेंसी अस्पताल में बीते दिनों में 25 डेंगू मरीज पहुंचे दिन में 23 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वही दो मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है। शहर के अन्य नर्सिंग होम में लगातार डेंगू मरीजों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है। अगर जिले के निजी अस्पतालों की बात करें तो करीब 200 से अधिक डेंगू मरीजों अब तक मिल चुके हैं।

सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में प्रत्येक दिन डेंगू के मरीज के लिए 6- 7 यूनिट विभिन्न ग्रुपों की प्लेटलेट्स की डिमांड की जा रही है। इनमें लगभग सभी डिमांड निजी अस्पतालों से ही की जा रही है। इससे भी साफ जाहिर हो रहा है कि डेंगू ने अपना पैर पूरी तरह जिले में पसार दिया है। जबकि मरिज बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं।

ब्लड बैंक तकनीशियन संजय कुमार यादव ने बताया कि ब्लड बैंक में प्लेटलेटस की कोई कमी फिलहाल नहीं है। जितने भी प्लेटलेट्स की डिमांड आ रही है उनमें अधिकतर डिमांड निजी अस्पतालों से मिल रही है।

सदर अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर रमन कुमार ने कहा कि एनएस -1 रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव आने पर डेंगू वार्ड में भर्ती कर एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। सदर अस्पताल में डेंगू पिरित मरीजों के इलाज के लिए पैरासिटामोल सहित सभी दवाएं उपलब्ध है। वैसे मरिज जिनका प्लेटलेट्स कम हो रहा है उन्हें ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स उपलब्ध कराया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks