*विकास खंड निधौलीकलां मे एक ग्राम पंचायत में हुआ उपचुनाव, तैनात रहा भारी फोर्स*

एटा।जनपद एटा के विकास खंड निधौलीकलां मे बुधवार को एक ग्राम पंचायत ततारपुर अब्बल मे प्रधान पद हेतु उपचुनाव हुआ।ग्राम प्रधान के पद मौत के बाद खाली हुआ था।इस गांव में काफी सुरक्षा ब्यवस्था देखी गई गांवों के परिषदीय स्कूल में वोट डाले गए।
आपको बता दें कि जनपद एटा वि०खंड निधौलीकलां क्षेत्र के ग्राम पंचायत ततारपुर अब्बल के पिछले दिनों ग्राम प्रधान बासुदेव वर्मा की ऐक्सीडेंट होने से मौत हो गई थी।उस के बाद ग्राम प्रधान का चुनाव कराने का फैसला लिया गया।यहां भी इस पद पर उपचुनाव कराया गया।वहीं ग्राम पंचायत ततारपुर अब्बल मे प्रधान पद के लिए विश्व जीत वर्मा पुत्र स्व.बासुदेव वर्मा और कुँवर पाल सिंह पुत्र नन्दराम सिंह से सीधा मुकाबला है।
मतदान केंद्र पर काफी पुलिस फोर्स तैनात रहा।