नगर आयुक्त महोदय के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा चला अभियान

आज दिनाँक 06 सितंबर 2023 को माननीय नगर आयुक्त महोदय के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा चला अभियान

  1. चितईपुर चौराहे पर से भिखारी पुर, डीएलडब्लू, मंडुआ डीह से लहर तारा होते हुए कैंट रेल्वे स्टेशन तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं :-
    I). पूरे मार्ग में अवैध रूप से लावारिस हालात में रखे गए ठेले, काउंटर इत्यादि सामान को सड़क और पटरी से हटवाया गया। कुछ का सामान भी जब्त किया गया।
    II) पूरे इलाके में घोषणा कर सभी दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा कर सड़क और पटरी खाली करवाया गया l
    III). मार्ग में जितने भी वेंडर मार्ग को अवरुद्ध कर सड़क पर वेंडिंग कर रहे थे सभी को सड़क से हटवा कर नजदीकी वेंडिंग जोन में व्यवस्थित किया गया l
    IV). अत्याधिक जाम के दृष्टिगत ट्रामा सेंटर के सामने और लंका क्षेत्र से सभी अवैध वेंडरों को हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया l
  2. नगवां एसटीपी क्षेत्र से शिकायत पत्र द्वारा प्राप्त शिकायत को निस्तारित करते जोनल अधिकारी भेलू पुर जोन श्री जितेन्द्र आनंद के उपस्थिति में सड़क पर अवैध रूप से बनाए गए झोपड़े, झुग्गियाँ खुलवा कर मार्ग खाली करवाया गया l
  3. ताजिया के दृष्टिगत चौका घाट पानी टंकी से हबीब पुरा तक घोषणा कर सघन अतिक्रमण अभियान चलाते हुए पूरे इलाके की सड़क और पटरी खाली करवाया गया ताकि किसी भी प्रकार से मार्ग अवरुद्ध ना हो l
    उपरोक्त अभियान के दौरान मार्ग अवरुद्ध कर /लावारिस हालत में रखा हुआ लगभग 01 गाड़ी अतिक्रमित सामान ज़ब्त कर लिया गया l
  4. अपर नगर आयुक्त श्री सुमित कुमार के निर्देशानुसार कचहरी गोल घर पर एटीएम सिटी के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सहयोग प्रदान किया गया। पब्लिक के विरोध के चलते अतिक्रमण अभियान स्थगित कर दिया गया। अग्रिम दो दिनों में मुआवजे की कार्रवाई पूरी होने के बाद अभियान फिर से चलाया जाएगा।
  5. मधुबन होटल के सामने एसटीपी के निर्माण के संबंध में मौके पर पहुंचकर होटल मालिक को एक दिन का समय दिया गया। स्थाई निर्माण होटल द्वारा हटा लिया गया है।
  6. जोनल अधिकारी भेलूपुर जोन श्री जे के आनंद के शिकायत के आधार पर कंदवा स्थित सेफ वे शॉप के सामने सेट बैक की जमीन पर सेफ वे फूड की दुकान चलाने के संबंध पर मौके पर पहुंचकर दुकानदार को स्वयं से हटाने के लिए एक दिन का समय दिया गया।
  7. उपरोक्त पूरे अभियान के दौरान अत्यधिक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का लगभग 03 गाड़ी अतिक्रमित सामान जब्त कर कुछ को आंशिक जुरमाना भी किया गया l
  8. कुल जुर्माना राशि रु. 3,050/- मात्र I
    गंदगी – 400/-
    अतिक्रमण – 2,650/-

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks