मा0 महापौर ने आदमपुर जोन में लगायी जन जन चौपाल, किया नागरिकों के समस्याओं का निस्तारण

नगर निगम, वाराणसी

मा0 महापौर ने आदमपुर जोन में लगायी जन जन चौपाल, किया नागरिकों के समस्याओं का निस्तारण

मा0 महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी पूर्व निर्धारित समय पर पर जन चौपाल के लिये आदमपुर जोन पहुॅचे। जन चौपाल में विभिन्न समस्याओं को लेक फरियादी आये थे, जिसमें सड़क गली निर्माण से सम्बन्धित तीन शिकायतें, सीवर व पेयजल से सम्बन्धित चार शिकायतें, अतिक्रमण व राजस्व से सम्बन्धित दो शिकायतें, मार्ग प्रकाश से सम्बन्धित तीन शिकायतें तथा गृहकर नोटिसों की आपत्ति तथा नामान्तरण से सम्बन्धित कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुई।
जी0आई0एस0 नोटिस वितरण से सम्बन्धित कुल 47 गृहकर आपत्ति में मा0 महापौर जी के आदेश के अनुपालन में तत्काल सम्बन्धित कर/राजस्व निरीक्षक से जांच कराकर मौके पर ही कुल 17 प्रकरण का निस्तारण किया गया और सम्बन्धित गृहस्वामी से तत्काल रू0 36251 गृहकर बकाया भी जमा करवा लिया गया।
मौके पर उपस्थित मा0 महापौर जी द्वारा जोन के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी एवं आदमपुर जोन में राजस्व निरीक्षक व कर निरीक्षक – द्वितीय द्वारा की गयी गृहकर वसूली की समीक्षा की गयी तथा कर अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष माह सितम्बर 2023 के अन्त में कमी को पूरा किया जाये, एवं पुराने बड़े कुल 50 बाकीदारों का नाम जोन कार्यालय में प्रदर्शित किया जाये एवं उनके विरूद्ध उ0प्र0 नगर निगम अधिनियम 1959 की सक्षम धारा के तहत चल/अचल सम्पत्ति एवं बैंक खातों की कुड़की करते हुए वसूली की कार्यवाही की जाये।
मौके पर उपस्थित जोनल अधिकारी श्री राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया की माह जुलाई अगस्त 2022 की तुलना में इस बार आदमपुर जोन में क्रमशः कुल 300 प्रतिशत की वसूली की गयी है, एवं वसूली के लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त कर लिया जायेगा, और इसके साथ-साथ यह भी बताया कि आदमपुर जोन में कुल 19 विवादित पत्रावलियों की सुनवायी चल रही है, जिसमें से कुल 08 पत्रावलियों का निर्णय किया जा चुका है।
जन्म/मृत्यु, आई0जी0आर0ए0, संभव, माननीय प्रधान मंत्री व मुख्य मंत्री सन्दर्भ तथा जन सूचना शिकायत पत्र के कोई प्रार्थना पत्र अवशेष नहीं है। मा0 महापौर जी के द्वारा जन चौपाल में प्राप्त सभी शिकायतों को शीघ्र ही निस्तारण कराने के आदेश दिये गये।
जन चौपाल में मा0 महापौर जी के साथ नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त (प्रथम) श्री दुष्यन्त कुमार मौर्य, अधिशासी अभियन्ता आलोक श्री अजय कुमार राम, आलोक अधीक्षक (श्री के0के0 गुप्ता) पार्षद श्री रमजान अली, पार्षद प्रतिनिधि, श्री रोहित जायसवाल, श्री तुफैल अंसारी, पार्षद, श्री जमाल अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि, श्री मो0 तैय्यब, पार्षद, श्री प्रमोद कुमार राय, पार्षद, श्री हाजी औकास अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि, श्री अभिजीत भारद्वाज, श्री विवेक चन्द्र, पार्षद, श्रीमती राजिया बेगम, श्रीमती रीना सोनकर, श्री गुलशन अली आदि उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks